मुंगेर, अक्टूबर 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार की शाम हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग के गंगटा लाइन होटल के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को धक्का मार दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा थाना अंतर्गत चंदनपुरा गांव निवासी प्रकाश ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार जमुई की ओर हवेली खड़गपुर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से धक्का मार दिया और भाग निकला। धक्का लगने के बाद अमन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तभी गंगटा थाना की डायल 112 की मदद से गंभीर रूप से जख्मी अमन कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर द...