जौनपुर, नवम्बर 18 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया के पास रविवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी 21 वर्षीय शशांक सिंह पुत्र दीपक सिंह अपने साथियों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र सतीश निवासी सिकरौर थाना सरायमीर आजमगढ़ तथा 19 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र दीपक यादव निवासी इटोरी थाना सरायख्वाजा भी एक ही बाइक पर सवार थे। पंचहटिया के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इसी बीच ककोर गहना थाना सरायख्वाजा निवासी विनायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.