सोनभद्र, मई 24 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के घघरी गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार बभनी के बैरागो टोला नधिरा से घघरी जा रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी 19 वर्षीय जगेश्वर पुत्र शिवव्रत व अरविंद पुत्र माता सरन शुक्रवार की रात बाइक से नधिरा बैरागो टोला से घघरी स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे बैरागो टोला में कुछ आगे बढे़ इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां जगेश्वर को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोंषित कर दिया। वहीं अरविंद पुत्र मातासरन का इलाज चल रहा है। मृतक जगेश्वर दो भाईयों में छोटा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.