गिरडीह, जनवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है। घटना गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा पुल के पास मंगलवार की शाम को घटी है। मृतक पपरवाटांड़ निवासी 30 वर्षीय टेकलाल दास है। घटना के बाद सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने तत्काल पुअनि संजय कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने तत्काल सड़क किनारे पड़े टेकलाल को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया परंतु चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर बताया जाता है कि टेकलाल बदडीहा से वापस अपने घर पपरवाटांड़ लौट रहा था। टेकलाल मजदूर था और ट्रैक्टर में मजदूरी का काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.