जहानाबाद, फरवरी 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया एनएच पर मुस्सी गांव के समीप सोमवार की शाम एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और आमलोगो के सहयोग से तीनो को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद रेफर किया गया है। गंभीर चोट रहने की वजह से सूरज कुमार को पटना रेफर किया गया है। खबर के अनुसार बाइक पर सवार तीन लोग गया जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार एक वाहन आया और बाइक में धक्का मार दिया जिसमे बाइक सवार नितेश रंजन , पीकू कुमार और सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायल व्यक्ति पटना के पुनपुन निवासी हैं। सूरज कुमार के गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। फोटो- 09 फरवरी जेहाना- 21 कैप्शन- मखदुमपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.