बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार जीता की मौत, साला गंभीर शेखपुरा - शाहपुर रोड में सहनौरा रेलवे फाटक के समीप हादसा घायल को प्राथमिक उपचार के बाद किया गया पावापुरी रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - शाहपुर रोड में सहनौरा रेलवे फाटक के समीप एक बाइक की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गयी है। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से जीजा की मौत हो गयी है। वहीं, साला शंकर मांझी गम्भीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद दोनों युवकों को सड़क पर तड़पता छोड़ कर वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा। मृतक की पहचान शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के धनौल गांव निवासी 30 वर्षीय परदेशी मांझी के रूप में की गयी है। जबकि, नालंदा जिले के कतरीसराय थाना के कतरीडीह गांव का शंकर मांझी घायल है। सूचना मिलने पर कुसुम्भा थाने की पुलिस पहुंची और...