मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदारन गांव के पास शुक्रवार की रात आठ बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृत युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि कुदारन के पास वाहन के धक्के से युवक की मौत हुई है। चालक वाहन लेकर भाग गया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृत युवक कुदारन से पौनी बैरियर की ओर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...