बिहारशरीफ, दिसम्बर 24 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया पुल के पास हुआ हादसा जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के इस्लामपुर-जैतीपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र स्थित शोवा बिगहा गांव निवासी भीम चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। जख्मी औंगारी थाना क्षेत्र के अकालगंज गांव निवासी अजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पिता ने बताया कि दीपक की पत्नी सीतामढ़ी में अग्निशमन विभाग में कार्यरत है। गर्भावस्था के कारण अपने मायके अकालगंज में रह रही है। सोमवार को दीपक वहां गया था। मंगलवार को पड़ोसी युवक के साथ बाइक से दवा लाने के लिए इस्लामपुरा गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.