वाराणसी, फरवरी 23 -- कछवांरोड। क्षेत्र के लालपुर गांव (मिर्जामुराद) लिंक मार्ग पर रविवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के मोजाहिदपुर गांव निवासी रविन्द्र कुमार उम्र (32) वर्ष पुत्र स्व.श्यामधनी अपने साडू लोहता थाना क्षेत्र के चुरामनपुर निवासी सूरज कुमार के साथ सेवापुरी एक तिलक समारोह गया हुआ था।रात में वापस घर जाते समय लालपुर गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार दो...