पाकुड़, मार्च 10 -- लिट्टीपाड़ा। एसं सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क महुआटांड़ के समीप रविवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के जियाजोड़ी रामपुर गांव निवासी प्रसाद सोरेन अपने पत्नी व आठ महीने की बच्ची के साथ घर लौट रहा था कि महुआटांड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दुर्घटग्रस्त होकर सड़क पर गीर गया। जिससे मोटरसाइकिल में सवार तीनो गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही एएसआई आयोध्या राम मौके पर पहुंच तीनो घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहा नर्स व सीएचओ के द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.