बांका, जनवरी 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के कंझिया डुबौनी गांव के समीप बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब लोग गांव से निकल कर सड़क पर आए तो देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में सड़क पर गिरे हुए हैं। यह खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस बीच बिशनपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष सिंह उर्फ शंकर सिंह भी वहां पहुंचे तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची तथा शव के शिनाख्त का प्रयास करने लगी। काफी देर बाद मृतक के गांव के ही कारु कुमार ने मृतक की शिनाख्त बाराहाट थाना क्षेत्र के शंकर ओझा (55) के रूप में की। कारू कुमार ने बताया कि वह अपने ससुराल भदरार गांव आए थे, अज्ञात शव मिलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.