हाजीपुर, जुलाई 24 -- भगवानपुर, संवाद सूत्र। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के वारिसपुर गांव के समीप मंगलवार की अज्ञात वाहन की ठोकर से एक चालक की मौत हो गई। मृतक करीब 41 वर्षीय छोटन कुमार पिता हरिनंद्र महतो सराय थानान्तर्गत पौड़ी मदन सिंह गांव निवासी के रूप में हुआ। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे घटना पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदरअस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक अस्थाई रूप से चालक का काम करता था। और अपने ननिहाल फकुली में रहता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...