लोहरदगा, जून 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क के सलगी चांपी के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन के टक्कर से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसमें महिला की पहचान चांपी दुबांग निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जबकि घायल अवस्था में महिला को लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना में महिला का पैर टूट और सर में गंभीर चोटें लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.