बोकारो, मई 20 -- धनबाद टाटा हाईवे में पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के काशीझरिया संथालडीह के बीच अज्ञात वाहन के चपेट में जख्मी की पहचान 22 वर्षीय रोहित रजवार के रूप की गई है, जिसकी इलाज के दौरान सोमवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अलकुशा निवासी सुरेश रजवार का पुत्र है, जो रविवार रात दस बजे दो मित्रो के साथ पिंड्राजोड़ा से अपने घर लौट रहा था। इस क्रम में अज्ञात वाहन के चपेट में गंभीर रूप से जख्मी होकर हाईवे पर तड़प रहा था। मौके पर स्थानीय पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग पहुंची और उसे हाइव से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.