चतरा, फरवरी 24 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नावाडीह फॉरेस्ट क्वार्टर के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क पार कर रहे नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई है। रविवार रात्रि को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वह घायल हो गई और वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सुबह जब ग्रामीण उठकर सड़क पर निकले तो देखा कि यह नीलगाय का एक पैर क्षतिग्रस्त है और खून से लहूलुहान था। गांव के रहने वाले लखन यादव ने उस नीलगाय की सेवा घर पर ले जाकर शुरू कर दिया गया है और इसकी जानकारी प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत राम को दी गई। वनरक्षक अरुण कुमार के द्वारा प्रतापपुर पशु चिकित्सका पदाधिकारी को ले जाकर घायल नीलगाय का इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि घायल नीलगाय का इलाज कराए जाने के बाद वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सीता यादव के पास देख रेख के लिए छोड़ दिया गया ह...