चंदौली, मई 23 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर कार्य कर रहे 55 वर्षीय मजदूर विमल कुमार किसी वाहन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही घटना की जानकारी होते रोते बिलखते परिजन पहुंच गये। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी विमल कुमार लगभग 10 साल पहले गांव का प्रधान था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह मजदूरी करने लगा। गुरुवार की दोपहर विमल कुमार महेवा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर काम कर रहा था। इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साथी मजदूरों ने इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.