संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा कला चौराहे के पास शनिवार की शाम अज्ञात वाहन ने एक 65 वर्षीय वृद्ध को ठोकर मार दी। वाहन की ठोकर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के कांटे चौकी क्षेत्र के बूधा कला गांव निवासी वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधा कला गांव निवासी रामकाज (65) शनिवार शाम अपने खेत में गेहूं की खड़ी फसल देखकर घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा कला चौराहे पर पहुंचे थे। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होने के बाद स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.