मधेपुरा, जनवरी 11 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। नगर परिषद अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के निकट एसएच 58 पर रविवार को अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान लक्ष्मीपुर वार्ड 26 के रामविलास पासवान के पुत्र विकेश कुमार(28) के रूप में हुई है। मृतक की मां पूनम देवी ने बताया कि उनका पुत्र विकेश रविवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। कुछ घंटे बाद लोगों से बेटे की मौत की खबर मिली। लोगों ने बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर कुहासा छाया हुआ था। नजदीक से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक जोरदार आवाज होने पर आस पास के लोग इधर-उधर देखने लगे। लेकिन कोहरे के कारण उस वक्त कुछ पता नहीं चल पाया। करीब दो घंटे बाद कुछ राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे मृत देखा तो शोर मचाया। जानकारी मिलने पर लोगो...