देवरिया, नवम्बर 2 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के चनुकी मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मजदूर युवक को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। हरेन्द्र राजभर (40) पुत्र स्व सूचित राजभर लार कस्बे के चौक वार्ड का रहने वाला था। वह मजदूरी का कार्य कर परिजनों का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने के लिए घर से कहीं गया था। मजदूरी कर शुक्रवार की देर शाम घर वापस आ रहा था कि चनुकी मोड़ पर अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से वह सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। उध...