खगडि़या, नवम्बर 10 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना क्षेत्र के अलौली चौक के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान अलौली थाना क्षेत्र के अलौली निवासी उमेश यादव के पुत्र दयानंद कुमार के रूप में की गई। घायल के परिजनों ने बताया कि घर का कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से वह दुकान जा रहा था। वहीं अलौली चौक के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे युवक बाइक से सड़क पर गिर गया। जिसके बाद परिजन ने इलाज के लिए अलौली पीएचसी लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल युवक का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.