भागलपुर, मई 9 -- झाझा, नगर संवाददाता। अज्ञात वाहन की ठोकर से पैदल ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार 8 /9 मई देर रात गोतिया के घर शादी समारोह से पैदल लौटने के क्रम में बैजला पंचायत के भेलबिंदा गांव निवासी बालदेव मरांडी को अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। झाझा बोड़वा मुख्य पथ में घटी इस घटना में वे घायल हो गए और बेहोश होकर गिर गए। इस घटना के संबंध में बलदेव के पुत्र संजय मरांडी में झाझा थाने को लिखे आवेदन में चर्चा किया है जब ग्रामीण ने देखा तो हम लोगों को सूचना दी गई। हम परिवारजन उन्हें लेकर झाझा रेफरल अस्पताल आए जहां डॉक्टर द्वारा मुझे निर्देशित किया गया कि इन्हें सदर अस्पताल जमुई लेकर जाएं। जमुई जाने के क्रम में सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व उन्होंने अपने अंतिम सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.