हाजीपुर, जनवरी 10 -- जंदाहा । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु चौक महुआ पक्की सड़क में जलालपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन से धक्के से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 चक हरीराम अख्तियारपुर के आनन्द किशोर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार उर्फ चुन्नू के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विवेक कुमार उर्फ चुन्नू शनिवार के सुबह करीब 9 बजे अपने घर से स्कूटी में पेट्रोल लेने के लिए गुरु चौक महुआ पक्की सड़क में जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। सुबह घने कुहासे के बीच महुआ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन से स्कूटी में धक्का मार दिया। हादसे में वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी ...