कटिहार, फरवरी 24 -- समेली ,एक संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर डूमर चौक के समीप देर संध्या अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोठिया पुलिस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान रघु पासवान भंडारताल नया टोला थाना बरारी निवासी के रूप में की गई है। ----- उपशक्ति केंद्र में मेंटेनेंस को लेकर आज चार घंटा बिजली बाधित अमदाबाद, संवाद सूत्र मंगलवार को विद्युत उपशक्ति केंद्र में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता कौशल कुमार ने दी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दैनिक आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और जरूरी उपकरणों को चार्ज कर लें, ताकि इस दौर...