मधेपुरा, फरवरी 25 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सिरसिया वार्ड दो में अज्ञात चार चक्का वाहन की ठोकर से स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के स्कूल में मातम छाया गया। बताया गया कि सिरसिया वार्ड दो निवासी संजय मंडल का 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार प्राथमिक विद्यालय सिरसिया में वर्ग चतुर्थ में पढ़ता था। वह दोपहर करीब एक बजे टिफिन होने के बाद स्कूल से घर जा रहा था। स्कूल और घर के बीच सिंहेश्वर से पिपरा की ओर जा रहे एक अज्ञात चार चक्का वाहन ने बच्चे को ठोकर मार दिया। दुर्घटना में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंचे। अमित को स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक घंटे बा...