हाथरस, फरवरी 22 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट के आगरा-अलीगढ़ हाईवे हतीसा पुल के निकट रविवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत हो गई। आगरा के प्रकाश नगर, नुनहाई निवासी 32 वर्षीय सोनू पुत्र फिरोज रविवार को अपनी लकवाग्रस्त मां मुन्नी बेगम को दवा दिलाने के स्कूटी से सासनी के गांव विधिपुर जा रहा था। दोपहर में आगरा-अलीगढ़ बाइपास पर हतीसा पुल के निकट स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद भीड़ एकत्रित हो गई और एंबुलेंस के जरिए मां-बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ...