बरेली, फरवरी 22 -- शाही, संवाददाता। शाही शेरगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 10वीं के छात्र की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार रात सेवा ज्वालापुर निवासी बाइक चालक नरेश दो साथियों के साथ शाही से सेवा ज्वालापुर जा रहे थे। गांव सेवा ज्वालापुर के पास शेरगढ़ की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को देखकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को ज़िला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया जिला अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय अरविंद (15) पुत्र खूबकरन की मौत हो गई। नरेश पुत्र जगत पाल व वीरेंद्र पुत्र ओमपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.