चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर पावर हाउस के समीप हाईवे किनारे शुक्रवार की आधी रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में शिनाख्त के लिए अवगत कराया है। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात करीब एक बजे पुलिस टीम रामनगर इलाके में गश्त पर निकली थी। तभी झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे किनारे बरेठी मोड़ व रामनगर पावर हाउस के बीच में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा नजर आया। बुजुर्ग को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जिसकी वजह से वह खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस टीम ने बुजुर्ग को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां...