औरैया, जनवरी 5 -- अछल्दा कस्बे में भारी वाहनों की रोकथाम के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए हाईटगेज को रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। हाईटगेज टूटने से अब नहर पुल से भारी वाहनों के गुजरने का खतरा बढ़ गया है। कस्बे से होकर गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से हरीगंज बाजार में फफूंद रोड तथा नहर पुल पर हाईटगेज लगाए गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, हरीगंज बाजार में लगा हाईटगेज पिछले करीब छह माह से टूटा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक उसकी मरम्मत या पुन: स्थापना की सुधि नहीं ली। रविवार रात नहर पुल पर लगे हाईटगेज को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह पूरी तरह टूट गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर को...