मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेगराजपुर चौकी क्षेत्र में मूलचंद रिसार्ट के समीप अज्ञात कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अर्जुन पुत्र बेदू निवासी मंसूरपुर सिर में चोट लगने से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल को बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है।चौकी इंचार्ज किशन सिंह ने बताया कि घायल युवक की माता सीमा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कार चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...