काशीपुर, दिसम्बर 6 -- जसपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे गांव नारायणपुर निवासी 50 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह थाना कुंडा क्षेत्र अंतर्गत एक फैक्ट्री से ड्यूटी करके साइकिल से अपने घर आ रहा था। गढ़ी हुसैन रोड पर पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जहां उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.