रामगढ़, फरवरी 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर गोला डीवीसी चौक के पास गुरुवार सड़क दुर्घटना में साइकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरबडीह निवासी पिंटू रविदास साइकिल से अपने काम करने जा रहा था। तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरा। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन के चालक तेजी से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला में भर्ती कराया। यहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने वाहन का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वाहन की पहचान नहीं हो सकी। परिजनों का कहना है कि डीवीसी चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर फुटेज की...