बिजनौर, फरवरी 16 -- मुरादाबाद हाइवे पर गांव पूरनपुर नगला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार रेलकर्मी की मौत हो गयी जबकि दूसरा साथी गम्भीर घायल हो गया शनिवार की देर रात गांव गोहावर जैत निवासी रेलवे कर्मी आकाश पुत्र रस्तोगी तथा लक्षित पुत्र अरविंद बाइक से सैदपुर से अपने गांव आरहे थे। पूरनपुर नंगला के समीप अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी। टक्कर से आकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि लक्षित गम्भीर रूप से घायल होगया। परिजन गम्भीर घायल लक्षित को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गये। पुलिस ने आकाश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दो वर्ष पहले हुआ था आकाश का विवाह मृतक रेलवेकर्मी आकाश का दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। वह अपने पीछे एक वर्ष की अबोध पुत्री व पत्नी को छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.