प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा ट्राली चालक की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे घास के बीच में पड़ा मिला। रिक्शा गड्ढे में पड़ा था। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। अंतू थानाक्षेत्र के गोकुलपुर निवासी 65 वर्षीय राजाराम सरोज रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह बाबूगंज से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में चिलबिला अमेठी मार्ग पर महुवाएं गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े रहे। रात 10 बजे तक घर न पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। वह सड़क के किनारे घास में पड़ा मिला। उसका रिक्शा क्षतिग्रस्त अवस्था में गड्ढे में पड़ा था। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उसे सीएचसी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.