पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना अंतर्गत मीरमिलिक मुसहरी के समीप सोमवार अहले सुबह सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थानाक्षेत्र स्थित कोलासी निवासी पोलो ऋषि का 30 वर्षीय पुत्र अरुण ऋषि है। घायल दस वर्षों से अपने ससुराल मीरगंज मुसहरी में रहता है। बताया जाता है कि वह प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए सड़क पर निकला था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि घा...