शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- पुवायां। ग्राम नाहिल निवासी लालाराम (35) पुत्र बंसीलाल सोमवार को बाइक से किसी काम से संजय नगर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाहजहांपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच वर्षीय बेटे प्रिंस को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...