शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- जैतीपुर-गढ़िया रंगीन गोगेपुर मार्ग पर गांव मडोरा के पास शनिवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसा हो गया। ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मंडल निवासी ओमकार सिंह का 32 वर्षीय बेटा रमेश यादव शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल गांव सोंधा गया था। देर शाम घर लौटते समय मडोरा गांव के पास हादसा हुआ। टक्कर के बाद युवक खाई में गिर पड़ा। उसी समय मार्ग से गुजर रही डायल 112 पीआरबी ने युवक को सड़क किनारे घायल अवस्था में देखा। पुलिस ने तत्काल मदद का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक की पहचान कर परिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.