मथुरा, जनवरी 4 -- थाना अंतर्गत दौताना के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिवजाया। जानकारी के अनुसार गांव चंदौरी निवासी हरिओम शनिवार रात दौताना की ओर से अपने घर जा रहे थे। बताते हैं कि तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उपचार को भिजवाया। वहां देर रात मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...