कौशाम्बी, फरवरी 13 -- कोखराज के रसूलपुर गिरिसा गांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन ने आठ वर्षीय बालिका को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालिका की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव निवासी की राजेंद्र कुमार की पुत्री दीपाली (8 )वर्ष शुक्रवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। खेलते खेलते वह सड़क पर आ गयी थी। इसी बीच मंझनपुर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने बच्चों को टक्कर मारी। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...