बरेली, दिसम्बर 8 -- फरीदपुर। बीएलओ ड्यूटी करके घर जा रहे सहायक अध्यापक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बीएलओ ड्यूटी की वजह से डिप्रेशन में होने का आरोप लगाया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव डगरोली में रहने वाले मोर सिंह यादव हरेली प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। प्रशासन ने उनकी फरीदपुर नगर क्षेत्र में बीएलओ ड्यूटी लगाई है। शनिवार शाम करीब छह बजे मोर सिंह छंगामल मोंटेसरी स्कूल में एसआईआर फार्म फीडिंग का काम निपटाकर घर जा रहे थे। कंजा की जयारत के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बीच सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोटें आने के साथ कई पसलियां टूट गईं। लोगों ...