मथुरा, दिसम्बर 11 -- थाना मगोर्रा की पुलिस चौकी सौंख के अंतर्गत बुधवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई की। बुधवार दोपहर गांव बछगांव निवासी विनोद की तीन वर्षीय बालिका तपस्या सड़क पार कर रही थी। तभी कैनरा बैंक के समीप पिकप गाड़ी चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बालिका को टक्कर मार दी। इसके चलते बालिका बुरी तरह घायल हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी सौंख प्रशांत शर्मा मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि चौपहिया वाहन की चपेट में आने से बालिका की मौ...