रामपुर, नवम्बर 23 -- रविवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे बारहवीं के छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी आमिर (18) नगर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा बारह का छात्र था। रविवार देर शाम वह खरसौल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में शाहबाद -बिलारी मार्ग पर राणा मिल के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे नगर के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे लेकिन यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। जिसके बाद परिजन उसे मुरादाबाद के अस्पताल के जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.