शामली, मई 9 -- थाना क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग एलम बायपास के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए शामली प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद बागपत की तहसील बडौत निवासी 50 वर्षीय राजवीर बीते गुरुवार को जरूरी कार्य के लिए शामली गया था। व्यक्ति के मुताबिक शाम के समय कार्य पूरा करने के बाद दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग से होता हुआ बड़ोत वापस जा रहा था। जैसे ही बाइक सवारी युवक कस्बा एलम बायपास मार्ग के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.