गंगापार, फरवरी 7 -- हंडिया थाना क्षेत्र के रसार गांव में गोपीगंज से खाना बनाकर लौट रहे बाइक सवार तीन हलवाई सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपरदहा ले आई। तीनों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय एक की रास्ते में मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो का इलाज चल रहा है। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बीते शुक्रवार देर रात की है। हंडिया थाना क्षेत्र के लालापुर जमशेदपुर गांव के 50 वर्षीय लालचंद्र यादव, 32 वर्षीय हरिश्चन्द्र यादव, 42 वर्षीय विपिन यादव गोपीगंज गांव स्थित एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। शुक्रवार की देर रात काम खत्म करने के बाद एक ही बाइक से तीनों घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.