कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बैगवां गांव के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह निमंत्रण में शामिल होकर लौटते वक्त हादसे का शिकार हुआ। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी के मुस्तफाबाद गांव का 25 वर्षीय नीरज कुमार सरोज पुत्र रामसजीवन मजदूरी करता था। रविवार की रात वह बाइक लेकर किसी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होने गया था। लौटते वक्त बैगवां गांव के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों ने बाइक सवार युवक को सड़क पर खून से लथपथ देखा तो पुलिस को खबर दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भेजवाने का प्रबंध कर रही थी। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।...