बिजनौर, फरवरी 9 -- शिवालाकला/नूरपुर, संवाददाता। अमरोहा रोड पर फीना व शिवालाकला के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी वृद्ध सलीम की मौत हो गयी। सोमवार सुबह अमरोहा मार्ग पर शिवालाकला में स्कूल के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सलीम 60 वर्ष निवासी मौहल्ला मिर्दगान गम्भीर घायल हो गए। घायल सलीम को वहां से गुजर रहे गांव पिपला जागीर निवासी अजय सिंह अपनी कार से सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तश्राव के कारण सलीम की मौत हो गयी। सीएचसी से पुलिस को सूचना के बाद मृतक के परिजनों को बिजनौर सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बिजनौर भेज दिया है। मदद करने वाले अजय सिंह जो अमरोहा में युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हैं, जिनकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.