मेरठ, दिसम्बर 13 -- सरधना। शुक्रवार शाम कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी विरेंद्र सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर में किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से तेजगित से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में विरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसका मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...