गोपालगंज, जनवरी 3 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रायमल गांव के समीप बथुआ-मीरगंज सड़क पर शनिवार शाम एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजे जाने के बाद दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लाया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान और घायल युवक की शिनाख्त के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.