मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। धारकनगला निवासी नितिन अपनी बाइक से मनकुआ मकसूदपुर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे बहेड़ी ब्रह्मनान मोड़ पर इस्लामनगर की ओर से आए एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के कुछ देर बाद उसके पिता नन्हे सिंह और चाचा राकेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नितिन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारजनो ने बताया कि वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन शव अस्पताल में छोड़कर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी...