सहारनपुर, जनवरी 27 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से बावइक सवार मिस्त्री की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव धानवा निवासी 21 वर्षीय अनस टाइल पत्थर लगाने का काम करता है। सोमवार देर शाम टाइल पत्थर का काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था तो रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जब सड़क पर पड़े अनस को देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल अनस को चिकित्सालय में दिखाया, लेकिन हालत गंभीर हो जाने के कारण अनस को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनस की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच अनस का दाह संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...