हरदोई, दिसम्बर 23 -- मल्लावां। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर हरदोई-उन्नाव बॉर्डर के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें लखीमपुर जनपद के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र के मैनी गांव निवासी कृष्णपाल अपने साथी मनेद्र सिंह निवासी बसतौली लखीमपुर खीरी के साथ मध्यप्रदेश में कंबाइंड मशीन चलाने गया था। काम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हरदोई-उन्नाव बॉर्डर पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णपाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मनेद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के...